यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ संपादक अभिषेक उपाध्याय
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन में देश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर ‘नरसंहार’ करने और हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश में अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण इस्तीफा देने के बाद भारत में शरण लेने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक संबोधन था, हालांकि उन्होंने बांग्लादेश की समग्र स्थिति पर टिप्पणी की थी।
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली बार मोर्चा संभालते हुए, देश में अल्पसंख्यकों के कथित उत्पीड़न को लेकर देश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला किया है। न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन में उन्होंने मोहम्मद यूनुस पर ‘नरसंहार’ करने और हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
‘बहन शेख रेहाना की हत्या की थी साजिश’
शेख हसीना ने यह भी दावा किया कि उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान की तरह ही उनकी और उनकी बहन शेख रेहाना की हत्या की योजना बनाई गई थी। बता दें कि, मुजीबुर रहमान की 1975 में हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने 5 अगस्त को ढाका में अपने आधिकारिक आवास पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा, हथियारबंद प्रदर्शनकारियों को गणभवन की ओर भेजा गया। अगर सुरक्षा गार्डों ने गोली चलाई होती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। यह 25-30 मिनट का मामला था, और मुझे वहां से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।