एचडीएफसी बैंक पर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अलीगढ़ सत्य मन मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में एचडीएफसी बैंक मसूदाबाद पर रक्तदान शिविर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसका उदघाटन देह दान कर्त्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ.एस.के.गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुआ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान करने से नई रक्त सेल बनने से रोग से लड़ने की क्षमता (इम्यूननिटी) बढ़ने से स्वस्थ रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक-दो बार तो रक्तदान करना चाहिए।संस्था के अध्यक्ष रक्त वीर अजय सिंह ने कहा कि बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरा हार्दिक सहयोग मिला है ऐसे ही मानवीयता हेतु शिविर लगते रहना चाहिए। बैंक मैनेजर ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्त दानियों को साधुवाद कहा और उन्होंने हॉस्पिटल की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।यहां पर 25 यूनिट एकत्रित हुआ जबकि यहां पर विजय कुमार,मुदित माहेश्वरी,अजय राणा,अनुज तिवारी,धर्मेश गुप्ता,प्रेम कुमार,सौरभ कुमार शर्मा,भूपेंद्र,सिद्धांत राघव,रजत पाठक,ध्रुव अग्रवाल,श्याम कुमार दुबे,मयंक उपाध्याय,अभिषेक शुक्ला,अक्षय चौधरी,मुहम्मद नदीम,वैभव चौहान,नागेंद्र सिंह आदि लोग सहयोगी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *