उ0प्र0 में पुरानी पेंशन बहाल कराना ही स्व0डॉ0रामाशीष सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि-विजय कुमार बन्धु

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्व0डॉ0रामा आशीष सिंह जी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई और डॉ0राम आशीष सिंह जी द्वारा पेंशन बहाली के लिये दी गई शहादत को याद किया गया। विदित हो कि 07 दिसंबर 2016 को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में मौत हो गई थी। उनकी याद में प्रतिवर्ष 07 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाती है। लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर्मचारियों के नेता स्व0बी0एन0सिंह की प्रतिमा पर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये स्व0डॉ0रामाशीष सिंह जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसलिये उ0प्र0 में पुरानी पेंशन बहाल कराना ही स्व0डॉ0रामाशीष सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि स्व0रामाशीष सिंह जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर कई राज्यो में पुरानी पेंशन बहाली का मार्ग प्रशस्त कर दिया। स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि सच्चे अर्थो में स्व0डॉ0रामाशीष सिंह महामानव थे जिन्होंने अपनी जान देकर ये सिद्ध कर दिया कि सरकारी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन बहाली बहुत ही जरूरी है। रेलवे ट्रैकमैन यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र वर्मा ने कहा कि स्व0रामाशीष सिंह के बलिदान के कारण ही आज प्रदेश में NPS कर्मचारियों को डेथ ग्रेच्यूटी व पारिवारिक पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को भी ये लाभ दिए। पी0जी0आई0 नर्सेज संघ की लता सचान ने कहा कि कोरोना में जब निजी संस्थाओं ने काम बंद कर दिया था तब सरकारी कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर देशवासियों की जानें बचाई। जिसमें कई शिक्षक व कर्मचारियों ने भी कोरोना से ग्रसित होकर देश सेवा में अपनी जान दे दी। तब उनके परिवारों को डेथ ग्रैच्युटी व पारिवारिक पेंशन का लाभ स्व0रामाशीष सिंह जी के कारण ही मिल पाया है। रेलवे के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अटेवा के कारण ही आज पूरे देश मे पुरानी पेंशन बहाली के लिये शिक्षक व कर्मचारी एकजुट हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि स्व0डॉ0राम आशीष सिंह का सपना तभी पूरा होगा जब देश के हर कर्मचारी व शिक्षक को पुरानी पेंशन मिलेगी।इसलिये सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे।कार्यक्रम का संचालन डॉ0रमेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। सभा मे प्रमुख रूप से विक्रमादित्य मौर्य, नरेंद कुमार, कपिल वर्मा, सुनील यादव,संजय यादव, डॉ0अब्दुल रहीम,रजत प्रहरी, सुनील वर्मा, विजय कुमार विश्वास, विवेक, राकेश कुमार, संजय यादव, मंशा सिंह , श्रीपाल सिंह, नर सिंह, विजय पाठक, नीतीश प्रजापति,धीरेंद्र, सुरेश प्रसाद, शिव कुमार कनौजिया, वसीम अहमद, हरे गोविंद, मनोज बंसल, संतोष ,विवेक सागर, सुकलेश, मंजू कमल, मंजू राव, नीलमणि राव समेत सिंचाई, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *