माता सीता के आगमन की खुशी में अयोध्या की तरह सजाया गया श्री गिलहराज जी मन्दिर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ गिलहराज जी मन्दिर पर माता सीता के आगमन के उपलक्ष्य में वधू गीत का आयोजन किया गया।यहां पर सर्वप्रथम मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया व माता सीता व राम जी का भव्य श्रृंगार महंत योगी कौशल नाथ जी ने किया।वहीं शिव मंगल गान के साथ वधू गीतों का आरंभ हुआ और उसके उपरांत माता सीता की मुंह दिखाई की रस्म हुई। खास बात ये है कि उसके बाद माता सीता और श्री राम के भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया व सीता राम जी की नजर भी उतारी।वहीं शाम से भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा।इस दौरान सीता राम जी की महा आरती की गई व आरती के बाद सभी ने प्रभु से क्षमा याचना कर अगले वर्ष फिर से प्रभु के विवाह में सम्मिलित होने का निवेदन किया।कार्यक्रम में कृष्ण चंद्र शर्मा, विक्की साईं,सीए लव,नमिता शर्मा,मनोज शर्मा,हेमलता,विवेक,ज्योति,विजय लक्ष्मी, नीतीश,प्रिया गोस्वामी,अनुष्का गोस्वामी, तनु और ईशा इत्यादि भक्त जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *