यंग अचीवर्स अवार्ड 2025 का पोस्टर रिलीज फिरोजपुर में डीसी दीपशिखा शर्मा ने किया शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

फिरोजपुर में डीसी दीपशिखा शर्मा ने किया शुभारंभ, नामांकण दर्ज करवाने वाले दस से 18 वर्ष के छात्रों को मिलेगा अवार्ड
फिरोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओ के सहयोग से फिरोजपुर यंग अचीवर्स अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा द्वारा डीसी कार्यालय में विधिवत एक पोस्टर भी रिलीज किया गया। रैडक्रास सचिव अशोक बहल ने बताया कि इस अवार्ड के लिए स्पोर्टस चैम्पियन, अकैमिक्स एक्सीलेंस, प्रफोर्मिंग, आर्टस, क्रिएटिव आर्ट, कम्यूनिटी हीरोस, टैक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कैटागिरी में अंडर-10, 12, 14, 18 तक के छात्र, युवक-युवतियां सात जनवरी तक नामांकण कर सकते है। इस अवार्ड सैरेमनी में फिरोजपुर ऑफ कॉमर्स के अलावा भारत विकास परिषद, कबीरा फाऊंडेशन तथा मयंक फांऊंडेशन द्वारा अहम सहयोग दिया जा रहा है। स्तुति ने बताया कि इस अवार्ड के लिए एक गूगल फार्म बनाया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रो में आगे रहने वाले प्रतिभागी फार्म भरकर अपलोड कर सकते है और ऐसे नए युवाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवार्ड सैरेमनी के माध्यम से अवार्ड अचीवर्स को नई दिशा मिलने के अलावा प्रोत्साहन मिलेगा। डीसी दीपशिखा शर्मा ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है और इसमें युवाओं को आगे आने का सुअवसर प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि निजी सहित सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जिन्होंने उपरोक्त श्रेणियों में कोई विशेषता हासिल की है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा और इससे उनकी हौंसला अफजाई के अलावा आगे बढऩे की भावना पैदा होगाी। उन्होंने सभी को इस अवार्ड सैरेमनी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *