यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
बछरावां मंडल में बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री संजय रॉय जी शामिल हुए। इस समारोह में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में श्री संजय रॉय जी ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता बछरावां मंडल चुनाव अधिकारी शरद सिंह ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी जी मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा हरिकृष्ण पांडे वीरेंद्र गौतम हरिओम चतुर्वेदी मनीष गुप्ता राजकुमार गुप्ता अमित चौधरी अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।