लखनऊ गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 428वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण कुमार

ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है उमानंद शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत बी.आर. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड फार्मेसी इंस्टिट्यूट, राजेपुर मल्लावां, जिला हरदोई’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 428वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती निर्मला गुप्ता ने अपने प्रिय पुत्र स्व० राहुल गुप्ता की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं फार्मेसी के अधिकारीगणों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।” डॉ. नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्थान के विभागाध्यक्ष सीमा पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता, श्रीमती निर्मला गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, संस्थान की चेयरमैन श्रीमती अर्चना वर्मा, प्रबन्धक श्री सुखवासी वर्मा, विभागाध्यक्षा सीमा पाल तथा डॉ. सूरज पटेल सहित विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *