मण्डल के प्रथम हरिगढ़ साधना शिविर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास अनुष्ठान शुक्रवार को

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ आध्यात्मिक एवं धार्मिक नगरी के साथ संगम की पावन धरा प्रयागराज में आगामी महाकुम्भ 2025 को लेकर तमाम धर्मावलंबियों,साधु संत एवं अखाडों द्वारा अपने अपने शिविर स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है,मेला अधिकारी निरंतर भूमि आवंटन करके योजनाओं का लाभ भी दे रहे हैं।इसी क्रम में अलीगढ मण्डल से पहली बार सनातन विचार धाराओं को धारण किये हुए धार्मिक प्रचार प्रसार एवं जन सेवा हेतु विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूज्य स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के निर्देशन में सेक्टर 16 स्थित संगम लोवर मार्ग पर हरिगढ़ साधना शिविर का भूमि पूजन 20 दिसंबर शुक्रवार पौष कृष्ण पंचमी को किया जा रहा है।इसकी जानकारी संस्थान के सचिव आचार्य गौरव शास्त्री ने दी।गौरव शास्त्री ने कहा कि गत वर्षों से जनपद से महाकुम्भ स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं को अनेकों बधाओं का सामना करना पड़ता था,इस भयाभह स्थिति से बचने के लिए इस बार अलीगढ शहर से पहली बार हरिगढ़ साधना शिविर लगाया जाएगा जिसमे भक्तों की भोजन एवं आवास सहित अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाएं दीं जाएंगी।उन्होंने बताया कि हरिगढ़ साधना शिविर अपने विविध आयोजनों व वैचारिक अधिष्ठानों के माध्यम से मूल्य संवर्धन,सनातन धर्म एवं जीवन पद्धति के पुनरुत्थान और पुनर्जागरण हेतु संकल्पित रहेगा। जिसमें नित्य प्रति अनुष्ठान संपन्न कराये जाएंगे। अलीगढ जनपद एवं मण्डल की ओर से पहली बार यह भव्य प्रयास विश्व कल्याण सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है,लेकिन इस शिविर द्वारा दी जाने वाली अनवरत सेवाओं के लिए आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु महानगर के लोगों का सहयोग अत्यंत जरुरी है क्योंकि यह वैयक्तिक प्रयास नहीं अपितु हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व है।क्योंकि इस संकल्प की सिद्धि होने पर जनपद का धार्मिक विकास के साथ सामाजिक विकास संभव होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *