यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
नगर निगम सम्पत्ति कर समय से जमा न करना पड़ रहा भारी,ज़ोन-तीनमें सीलिंग व वसूली की कार्यवाही
अलीगढ़ नगर निगम की गृह कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पिछले दिवस नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्यवाही जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार की जा रही है।अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों से सम्पत्ति कर वसूली के लिये नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सीलिंग व मौके पर वसूली की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।वहीं बुधवार को ज़ोन-3 में उप नगर आयुक्त अमित कुमार और गृहकर टीम की मौजूदगी में तालाबंदी की कार्यवाही की गई जिसमें एडीए कॉलोनी शांति निकेतन स्थित सगीर भवन संख्या 9DM पर रु.141000.00 से रु.50000.00 एडीए शांति निकेतन स्थित आमिर स्टील भवन संख्या 276ए5 पर रु.104742.00 से रु.30000.00 एडीए शांति निकेतन स्थित मौ आजाद भवन संख्या 35DM पर रु.147508.00 से रु.30000.00 एवं एडीए शांति निकेतन स्थित असलम भवन संख्या 220सी 256 पर रु.194451क़ा बकाया होने पर की तालाबंदी एवं वसूली की कार्यवाही की गयी।नगर आयुक्त विनोद कुमार ने करदाताओं से अपील है दिसम्बर, 2024 के समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं।