मुंगराबादशाहपुर के फत्तूपुर गांव में चल रहा था धर्मान्तरण, पांच लोग गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

जौनपुर।जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से धार्मिक साहित्य व एक बाइक भी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फत्तूपुर गांव में सावित्री इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मकान में पिछले कुछ महीनों से धर्मांतरण प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही थीं। हर सोमवार को ईसाई मिशनरी के लोग वहां आकर ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए लालच देते थे। आरोप है कि स्थानीय एक टीम के माध्यम से आसपास के गांवों के भोले-भाले लोगों को बहला- फुसलाकर और धन का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।
इस सिलसिले में, बड़गांव गांव निवासी राम आसरे गौतम ने पुलिस को एक प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि धर्मांतरण कराने वाले लोग उनके पास तीन लाख रुपए का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की बात कर रहे थे। इसके साथ ही, उन्हें एक ईसाई धर्म की पुस्तक भी दी गई, जिसे उन्होंने वापस कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने राम आसरे के बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में, बड़गांव गांव निवासी राम आसरे गौतम ने पुलिस को एक प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि धर्मांतरण कराने वाले लोग उनके पास तीन लाख रुपए का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की बात कर रहे थे। इसके साथ ही, उन्हें एक ईसाई धर्म की पुस्तक भी दी गई, जिसे उन्होंने वापस कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने राम आसरे के बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने इस बारे में हिंदू नेताओं से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से धार्मिक साहित्य बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि धर्मांतरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *