यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय
पटना में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आयकर गोलंबर पर एक चार पहिया वाहन से लगभग 70 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दी.सूचना के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पैसे गिनने की मशीन के साथ मौके पर पहुंची. मशीन से पैसे की काउंटिंग की गई जिसमें लगभग 69 लाख कुछ हजार रुपए मिले हैं. बता दें कि काेतवाली थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दाैरान काराेबारी प्रकाश सिंह की गाड़ी से लगभग 70 लाख कैश बरामद किया है.पकड़ा गया शख्स कदमकुआं का एक जमीन कारोबारी बताया जा रहा है. जिस गाड़ी से पैसे मिले हैं, उसका नंबर झारखंड का है. पुलिस पैसे का स्त्रोत और मकसद की जांच में जुटी है. कैश बरामद हाेने के बाद पुलिस के द्वारा प्रकाश सिंह थाना लाया गया. बाद में पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी, जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. प्रकाश से पूछताछ जारी है.