सुरेन्द्र की आँखों से होगी दो लोगों की दुनियाँ रोशन

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर ब्राम्भानुभिति अखबार उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ देह दान कर्त्तव्य संस्था ने शांति पुरम निवासी बहत्तर वर्षीय सुरेन्द्र माहेश्वरी के रूप में 87 वाँ नेत्रदान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया। आपको बता दें कि संस्था के सचिव डॉ.जयंत शर्मा का फोन अध्यक्ष डॉ.एस.के.गौड़ के पास आया कि एक नेत्रदान होना है,इस पर डॉ गौड़ ने नितिन माहेश्वरी से सम्पर्क किया और सहमति मिलने पर डॉ.श्रॉफ आई केयर वृंदावन के रोशन से बात की तो उन्होंने अविलम्ब मानवीय कार्य को पूर्ण रूपेण अंजाम दिया।इस अवसर पर डॉ.जयंत ने कहा कि संस्था के प्रयासों से 87 नेत्रदान हो चुके हैं।वहीं डॉ गौड़ ने कहा कि जनता अब इसकी महत्ता समझने लगी है क्योंकि यही रास्ता है जो मरणोपरांत भी अदृश्य रूप से दो लोगों को जिंदगी कर जीवित रहने का जरिया बनता है।इतना ही नहीं मृतक परिवारों को इस बारे में गम्भीरतापूर्वक विचार कर कौरनिया प्राप्त करने वालों के जीवन की भी सोचें और इस कदम से दानी परिवार का कैसा भी नुकसान नहीं होता। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए आग्रह किया है कि कि इस कदम हेतु सहयोगी बनें।इस दौरान यहां पर डॉ.ए.के. शर्मा,एडवोकेट अनिल राज गुप्ता,विवेक अग्रवाल,अखिल माहेश्वरी और आलोक माहेश्वरी आदि सहयोगी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *