विद्यार्थियों ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर ब्रह्म अनुभूति अखबार

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल,खैर मार्ग में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत तरुण वर्ग,बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग के विद्यार्थियों की टीमों के बीच गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।यहां पर सर्वप्रथम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के छायाचित्र पर प्रधानाचार्य यशवीर सिंह एवं अशोक कुमार द्वारा पुष्पार्चन किया गया।इस अवसर पर गणित विषय के वरिष्ठ आचार्य विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि गणित के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं।इतना ही नहीं आज के समय गणित के व्यावहारिक ज्ञान की ओर बल दिया जा रहा है।वरिष्ठ शिक्षक मदन मोहन शर्मा ने रामानुजन के जीवन के अहम पहलुओं को विद्यार्थियों के मध्य रखा।शिक्षक विशन स्वरूप शर्मा, चिराग गुप्ता एवं प्रवेन्द्र चौहान ने विद्यार्थियों से गणित के प्रश्न पूछे।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों का उत्तर दिया।बाल वर्ग में स्वतंत्र रावल,मधुर वार्ष्णेय एवं ऋषि वार्ष्णेय की टीम आर्यभट्ट ने प्रथम स्थान,नंदिनी राना,लव कुमार और कनिष्क कौशिक की टीम वराहमिहिर ने द्वितीय स्थान एवं अग्रिमा, तन्वी शर्मा एवं खुशबू कुमारी की टीम ब्रह्मगुप्त की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।किशोर वर्ग में उन्नति,रुचिका और भूमिका सरस्वत की टीम वराहमिहिर ने प्रथम,एंजिल,यशिका और क्रातिका की टीम ब्रह्मगुप्त ने द्वितीय एवं चिंटू,प्रशांत और गौरव की टीम आर्यभट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं गणित विभाग प्रमुख नरेंद्र पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *