अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहे पत्रकार को दबंगों ने रोका एवं देख लेने की कहीं बात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

लालगंज, रायबरेली।
जनपद रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टॉप के पास की घटना है जहां पर एक युवक को लगभग आधा दर्जन दबंग प्रवृत्ति के लोग बेरहमी से पीट रहे थे वहीं जब पीड़ित के सूचना के उपरांत पत्रकार मौके पर पहुंचा तो उसने सर्वप्रथम अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कुछ साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, जिसे वह खबर के रूप में प्रकाशित कर सके और पीड़ित को न्याय दिला सके क्योंकि पत्रकार पीड़ित का बड़ा भाई हैं तभी दबंगो की नजर खबर को कवर कर रहे पत्रकार पर पड़ी जिसे वीडियो न बनाने को रोकते हुए गाली गलौज करने लगे और साथ ही साथ उसे देख लेने की एवं जान से मारने की धमकी देने लगे जैसे तैसे पत्रकार ने कुछ साथ जुटाएं और पिट रहे युवक को दबंगों से छुटाया और उपरोक्त मामले से लालगंज कोतवाली प्रभारी को अवगत कराते हुए मौके पर पुलिस टीम भेजने का आग्रह किया जिससे शांति व्यवस्था बन सके। यह पूरी घटना लगभग दोपहर 3:30 बजे घटित हुई जिसने लालगंज में पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलते हुए दबंगों के बड़े हौसलों को जग जाहिर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *