*क्षय रोग उन्मूलन की शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी अधीक्षक, शिवगढ़ ने श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, शिवगढ़ में छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के अधीक्षक डॉक्टर प्रेम सरन ने अपने स्टाफ के साथ श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता के सहयोग से उनकी अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए इस रोग की पहचान, उसके दुष्परिणाम तथा निःशुल्क उपचार की शासन की मंशा से सभी को अवगत कराया। छात्रों से बताया गया कि यदि उनके घर परिवार या समाज में ऐसा कोई रोगी दिखे तो उसे तत्काल गांव की आशा बहू, गांव की एएनएम आदि को बताएं। शासन की ओर से इस रोग के लिए इलाज की निशुल्क व्यवस्था है।
जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया की कोविड महामारी के समाप्त होने की पश्चात बहुत से रोगियों में क्षय रोग के लक्षण दिखाई दिए हैं, और सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि सन् 2025 की समाप्ति तक समस्त क्षय रोग के रोगियों को चिन्हित करके और उनका उपचार करके देश को स्वस्थ बनाया जाए।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवगढ़ के अधीक्षक डॉक्टर रामसरन,एस ई ओ डाॅक्टर जयराम यादव, ए आर ओ डाॅक्टर योगेश प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता तथा उनका समस्त शिक्षक स्टाफ और कर्मचारी वर्ग मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *