समाजसेवी राज दिक्षित ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को दान किया कम्बल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ मेला के पास परशुराम भवन रहने वाले समाजसेवी राज दीक्षित उर्फ राजू हरियाणा वाले ने बृहस्पतिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड में माधव खेड़ा,सिंहपुर, सराय छत्रधारी, पदमपुर,बरखण्डी नाथ, कुम्हारावां गांव पहुंच और अपने निजी आवास परशुराम भवन पर सैकड़ो गरीब, असहाय, बुजुर्गो एवम् जरूरतमंदों को कम्बल दान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व अखिल भारती ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा श्री दीक्षित द्वारा पिछले 15 वर्षों से निस्वार्थ भावना से की जा रही बेजुबान जीव जंतुओं, गरीब,असहाय,दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की सेवा वाकई काबिले तारीफ है। इसके लिए श्री दीक्षित की जितनी सराहना की जाए उतनी ही काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *