मत्स्य जीबी सहकारी समिति की बैठक हुई आहूत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन मत्स्य जीबी सहकारी समिति मछली पकड़ने के उद्योग में शामिल लोगों का एक समूह होता है जिसमें सदस्यों को सब्सिडी का लाभ देने के लिए निषाद राज वोट सब्सिडी योजना की शुरुआत की गयी है इस समिति के एक सदस्य ने जब समिति विरोधी कार्य किया और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कार्य किया तो बैठक के दौरान उसकी सदस्यता समाप्त करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही का निर्णय लिया
तहसील क्षेत्र के ग्राम कैलिया में मत्स्य जीबी सहकारी समिति की एक बैठक का आयोजन मत्स्य पालन बिभाग के सहायक निदेशक डॉ मनीष गंगवार की मौजूदगी में आहूत की गई जिसमें सरकार द्वारा संचालित मत्स्य पालन योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया बैठक में ही समिति के सदस्य हरिओम निवासी ग्राम कैलिया को समिति विरोधी कार्य एवं समिति का लाभांश हड़पते हुए आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर समिति संस्था से बर्खास्त किया गया वहीं समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान सदस्य संतराम राम नारायण कन्हइया लाल ओम प्रकाश आशाराम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *