लखनऊ संविधान गौरव अभियान से बाबा साहब के विचारों और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्रह्मानभूति अखबार लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 25 जनवरी के दौरान “संविधान गौरव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की तैयारी के लिए लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, राज्यसभा सांसद बृजलाल और सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

त्र्यंबक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है।
अभियान के तहत बाबा साहब अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए 8 से 10 जनवरी के मध्य मंडल स्तरीय और मोर्चों की जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन करना है।
जिला स्तर पर अनुसूचित जाति और जनजाति समूह के प्रबुद्ध और विशिष्ट जनों की सूची तैयार करनी है।
12 से 15 जनवरी के मध्य लखनऊ महानगर स्तर पर और उसके बाद 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा “हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान” गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार के मंत्रीगण और वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।
इस दौरान शिक्षण संस्थानों में निबंध और प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा।
18 से 25 जनवरी तक युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों और कॉलेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में रैली और सभाओं का आयोजन भी होगा 25 जनवरी को अभियान समापन पर सभी बूथों पर भारतीय संविधान के प्रस्ताव और नीति निर्देशक तत्व को पढ़कर उस पर चर्चा की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है।
पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित किया है कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिला ना ही पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लगा पाया आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति कांग्रेस द्वारा बाबा साहब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेंडे के उदाहरण है।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा बाबा साहब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया और उनके मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरुआत की।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेंडे से राष्ट्र की रक्षा करने में भी उनका अहम योगदान था। बाबा साहब ने अनुच्छेद 370 का कड़ा विरोध किया था लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने उनके रुख की अवहेलना करते हुए जबरन देश पर धारा 370 थोपी थी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, मानसिंह, राम अवतार कनौजिया सहित महानगर पदाधिकारी और विधानसभा व मंडल अभियान टोली संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *