लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को होगा नामांकन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ महानगर चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद और प्रदेश परिषद पद के चुनाव के लिए शुक्रवार 10 जनवरी को अपराह्न 02 बजे से 4 बजे तक महानगर स्थित ‘द गोल्डन सेलिब्रेशन’ लॉन (श्याम सत्संग भवन) में पर्यवेक्षक रमापति राम त्रिपाठी की देखरेख में नामांकन किया जाएगा।
नामांकन के बाद शाम 4:00 से 6:00 बजे तक प्राप्त आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और चुनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विचार विमर्श के बाद प्रकिया के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी और आम सहमति से चुनाव संपन्न कराया जाएगा
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्टी उम्मीदवार के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के साथ उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और दो बार लगातार सक्रिय सदस्य होना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *