बिहार तलाशी के बहाने पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से लूट हिरासत में थाना प्रभारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार लखनऊ
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 सारण पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख की लूटपाट के मामले में जिले के मकेर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के खिलाफ एक्शन लिया है. एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है. वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी के ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.यह घटना बीती रात की है. जब कोलकाता का एक स्वर्ण व्यवसाई छपरा में सोने के गहनों की डिलीवरी कर राशि की वसूली कर सारण जिले के मकेर थाना होकर एनएच 722 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था, तभी मकेर थाना पुलिस रेवा घाट पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. आरोप है कि थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार और ड्राइवर इस स्वर्ण व्यवसायी के वाहन को जांच के नाम पर रुकवाया और वाहन की तलाशी ली.तलाशी के दौरान जब स्वर्ण व्यवसायी की गाड़ी से 35 लाख रुपये नकद मिले तो पुलिसकर्मियों ने कारोबारी से वह जबरन छीन लिए. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और उसे वहां से भगा दिया. इस घटना की जानकारी पीड़ित व्यवसायी ने सारण एसपी कुमार आशीष को दी. जिसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए थाना प्रभारी से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *