होम्योपैथी डॉक्टर बन नक्सली कर रहा था लोगों का इलाज, रीजनल कमांडर बड़का विकास गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

औरंगाबाद जिले की पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है. कई वर्षों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड नक्सली रीजनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार रीजनल कमांडर होम्योपैथी डॉक्टर के रूप में अपनी पहचान छुपाकर सेवाएं दे रहा था.गिरफ्तार रीजनल कमांडर की पहचान विकास यादव उर्फ बड़का विकास उर्फ विकास जी उर्फ राहुल यादव के रूप में की गई है. औरंगाबाद पुलिस एवं जिला विशेष कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविवार को देव थाना कांड संख्या 95 /19 का नामजद अभियुक्त रीजनल कमांडर राहुल यादव उर्फ विकास जी उर्फ बड़का विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *