यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ सामाजिक एकता,समरसता ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल,खैर मार्ग,गोंडा मोड में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया और इसी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्यालय को राममय कर श्रीराम मन्दिर एवं अयोध्या के संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाई गई।प्रदर्शनी में विद्यालय में हुईं विभिन्न सामाजिक,शैक्षिक,सांस्कृतिक,खेलकूद, कला गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।विद्यालय में राम मंदिर प्रदर्शनी में भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्री राम की आरती की गई और सभी संत, महंत और अतिथियों ने सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति कर वातावारण को भक्तिमय बना दिया।परम्परा के अनुरूप खिचड़ी भोज से पूर्व भोजन मंत्र का पाठ किया गया तत्पश्चात् खिचड़ी भोज सामूहिक रूप से किया गया।अध्यक्षा उमेश कुमारी ने कहा कि खिचड़ी सहभोज समरसता का पर्व है और ऐसे कार्यक्रमों से सभी आपसी द्वेष भुलाकर प्रेम भाव से एक स्थान पर भोजन ग्रहण करते हैं। इससे आत्मीयता बढ़ती है।विद्यालय के प्रबंधक डॉ.राजीव अग्रवाल ने कहा कि खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है।भारतीय संस्कृति में सहभोज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है साथ ही विद्यालय में लगी राम मंदिर प्रदर्शनी हमारी धरोहर के लिए किए गए प्रयास को प्रदर्शित कर रही है। ये सुखद अवसर है कि राम मंदिर को एक वर्ष पूर्ण हो गया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय की माननीय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं पूर्व छात्र भैयाओं का आभार व्यक्त किया।आयोजन में विभाग संघचालक राजकुमार,सह विभाग संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश,विभाग प्रचारक गोविन्द,महानगर संघचालक अजय,सह महानगर संघचालक देवेन्द्र,महानगर कार्यवाह रतन,सह महानगर कार्यवाह पंकज,शहर विधायक मुक्ता राजा,छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह,खैर विधायक सुरेन्द्र सिंह दिलेर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया,इं.राजीव शर्मा, अखिलेश,राजाबाबू,जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव,अपर जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश यादव,थाना अध्यक्ष रोरावर सुशील कुमार योगी,चौकी इंचार्ज शाहमाल अरुण कुमार दुबे,जलालपुर चौकी इंचार्ज बटेश्वर सिंह,पूर्व छात्र परिषद के अंकुर वार्ष्णेय ‘साईं’,सुमित गुप्ता,प्रणव शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत विकास परिषद् के महानुभाव उपस्थित रहें।