ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश ब्यूरो चीफ दुर्गेश अवस्थी
कश्मीर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बनें आतंकियों के लॉन्चिंग पैड पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सख्त लहजे में पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि इनको तुरंत नष्ट करो, नहीं तो डॉट डॉट डॉट।राजनाथ सिंह 9वें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर पीओके के बिना अधूरा है। पीओके पाकिस्तान के लिए एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है।पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकियों के लिए किया जा रहा है। पीओके में आतंकवाद का कारोबार चल रहा है। पाकिस्तान को इन्हें नष्ट करना होगा, नहीं तो डॉट डॉट डॉट।
अखनूर में की पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में अखनूर में युद्ध हुआ था। भारत पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को नाकाम करने में कामयाब रहा। इतिहास में हुए सभी युद्धों में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 1965 से अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।