जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी से चौदह की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो चीफ दुर्गेश अवस्थी

   जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमय परिस्थितियों में 11 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत से सनसनी फैल गयी थी. रहस्यमय बीमारी के कारण बच्चों और महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत का कारण पता लगाने में चिकित्सा विशेषज्ञ अब तक विफल रहे हैं. सरकार ने कहा कि वह मृतकों के नमूनों की जांच कर रही है लेकिन मृतक व्यक्तियों के नमूनों में “कुछ न्यूरोटॉक्सिन” पाए गए हैं, जिनके बारे में अधिक जानने के लिए आगे की जांच की जा रही है.जम्मू और कश्मीर सरकार के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि विभिन्न संस्थानों ने जांच की है. इसके रिपोर्ट आने वाले हैं. डुल्लू ने कहा कि ये जांच रिपोर्ट मौत के संभावित कारणों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त होनी चाहिए. पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़), एनआईवी, सीएसआईआर और एनसीडीसी के विशेषज्ञों ने मुख्य सचिव के साथ प्रभावित व्यक्तियों के कई नमूनों के अपने निष्कर्ष साझा किए.मुख्य सचिव ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त रिपोर्टों का आकलन करने के लिए कहा ताकि इन मौतों के वास्तविक कारण की पहचान की जा सके. बैठक में जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल, जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल, जम्मू के स्वास्थ्य सेवा निदेशक और पीजीआईएमईआर, सीएसआईआर, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और डीआरडीओ के विशेषज्ञ शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *