लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित किया गया संविधान गौरव दिवस

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड गोमती नगर शाखा में “संविधान गौरव गोष्ठी” का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया।

संविधान गौरव दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन ने संविधान के रूप को समय-समय पर बदल कर जनता को गुमराह किया है ऐसी सभी बातों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संविधान गौरव संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। आज वह लोग संविधान की कॉपी हाथ में लेकर घूमते हैं जिन्होंने समाज के आरक्षण बिल को संसद में फाड़ने का काम किया है।देश के अंदर दलित और पिछड़ों को सम्मान से जीने का हक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया है। अन्य पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करती है। जिनके परिवार के लोग ही पार्टी में काबिज है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के अनुरूप धरातल पर कार्य करते हुए जन-जन का दिल जीतने का कार्य किया है।

स्वर्गीय श्री पी.वी. नरसिम्हा राव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित आधिकारिक स्थान देने से इनकार कर दिया गया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने भी इस अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई थी।

स्वर्गीय श्री पी.वी. नरसिम्हा राव का किया गया अनादर कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति का प्रतिबिंब है। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि किसने बाबासाहेब अंबेडकर को दिल्ली में दाह संस्कार का सम्मान देने से इनकार किया था और किसने उनके निधन के बाद राजधानी में उनके स्मारक के निर्माण में अड़चनें पैदा की थीं।
कांग्रेस, जिसने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा है, उसे बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

पूर्व मंत्री एमएलसी महेंद्र सिंह ने कहा कि लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद हमको आजादी मिली उन सभी को मैं नमन करता हूं।
कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी द्वारा भारत की संस्कृति, सभ्यता के समावेश के साथ रचित संविधान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया और समय-समय पर अपने स्वार्थ के लिए संशोधन किये और संविधान का गला घोटने का काम किया।
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है इस विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर के मान सम्मान के साथ उनके सपनों के भारत का निर्माण हो रहा है।

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां दलितो को गुमराह करती है। हमको समाज के बीच में जाकर इस सत्य को उजागर करना है कि कांग्रेस पार्टी ने निरंतर बाबा साहब का अपमान किया है।

प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यक्रम समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, महामंत्री राम अवतार कनौजिया सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *