उत्तर प्रदेश प्रयागराज महाकुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग हुई विकराल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 5 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद लगी और देखते ही देखते 20-25 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन आग फैलते ही जा रही है. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है. ये पूरा इलाका महाकुंभ मेला क्षेत्र में आता है.

आग पर इसलिए भी विकराल रूप लेती जा रही है क्योंकि टेंट में रखे सिलेंडर में एक-एक कर ब्लास्ट हो रहा है. सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है. आग की घटना के बाद पूरे मेला क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बन गई है. लोग आग वाले इलाके से सुरक्षित जगह जा रहे हैं. आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. सेक्टर 5 में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सेक्टर 19 और 20 में भी पहुंच गई. तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के टेंटों को भी अपनी चपेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *