बेंगलुरु में बिहार की महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बेंगलुरु में बिहार की महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बेंगलुरू: बिहार की महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.बताया जाता है कि बुधवार को शहर में अपने भाई के साथ घूम रही महिला को कुछ लोगों ने रोककर गैंगरेप किया. मामले के महादेवपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है.
पुलिस ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आसिफ समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बिहार की एक महिला पिछले एक महीने से केरल के एर्नाकुलम में काम कर रही थी. लेकिन काम पसंद न आने के कारण उसने अपने गृहनगर लौटने का फैसला किया. एर्नाकुलम से अपने गृहनगर जाने के लिए ट्रेन में सवार युवती ने अपने भाई को फोन पर बात की थी. इस पर उसके भाई ने केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा था. इसके बाद महिला 2 अप्रैल को रात करीब 1 बजे शहर के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर उतर गई.
रेलवे स्टेशन से बहन को लेकर भाई महादेवपुरा की ओर खाना खाने के लिए पैदल जा रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में दोनों को रोक लिया. इस दौरान उन्होंने युवती के भाई पर हमला कर दिया और महिला को सूनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया. युवती के चिल्लाने पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ कर रही है.पुलिस ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आसिफ समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बिहार की एक महिला पिछले एक महीने से केरल के एर्नाकुलम में काम कर रही थी. लेकिन काम पसंद न आने के कारण उसने अपने गृहनगर लौटने का फैसला किया. एर्नाकुलम से अपने गृहनगर जाने के लिए ट्रेन में सवार युवती ने अपने भाई को फोन पर बात की थी. इस पर उसके भाई ने केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा था. इसके बाद महिला 2 अप्रैल को रात करीब 1 बजे शहर के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर उतर गई.
रेलवे स्टेशन से बहन को लेकर भाई महादेवपुरा की ओर खाना खाने के लिए पैदल जा रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में दोनों को रोक लिया. इस दौरान उन्होंने युवती के भाई पर हमला कर दिया और महिला को सूनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया. युवती के चिल्लाने पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *