लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शार्प शूटर हथियार समेत गिरफ्तार,

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म एक्टर सलमान खान को अक्सर धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई की मुंबई में मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके से लॉरेंस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई शनिवार 30 मार्च को की. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनुमान लगाया है कि कोई सेलिब्रिटी इस गिरोह के निशाने पर हो सकता है. मुंबई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास ठाकुर उर्फ ​​विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता हैं. पुलिस ने बताया है कि ये सभी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक अंडरकवर एजेंटों से सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों के साथ मुंबई आए थे. बता दें कि, काला हिरण मामले के बाद से ही अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं. ऐसे में गैंग के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके पास से हथियार जब्त होने के बाद सलमान खान की सुरक्षा का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है.

पुलिस ने यह भी बताया है कि सुमित कुमार और विकास हिस्ट्रीशीटर हैं. करीब 8 महीने पहले सुबह 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग की गई थी. इस हमले के बाद जनवरी में सलमान खान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था. इसके अलावा पुलिस ने बताया है कि अपार्टमेंट में हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं. लॉरेंस गैंग से 2023 में धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
सलमान खान फिलहाल जिस कार का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बुलेटप्रूफ है और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y पल्स वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी हुई है. इसमें महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के 11 हथियारबंद जवान लगातार सलमान खान के साथ होते हैं. इसमें एक या दो कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं. इसके साथ ही इस स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट में दो एस्कॉर्ट वाहन को भी शामिल किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *