मिर्जापुर में दस दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला, कपड़ों से हुई शिनाख्त

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मिर्जापुर : राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में लापता महिला का कंकाल बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त महिला के पति बहादुर ने ग्राम चौखड़ा निवासी सुदामी देवी (65) के रूप में की है. बताया जा रहा है कि सुदामी देवी बीती 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं. परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना राजगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. सुदामी देवी की मानसिक स्थिति को भी अच्छा नहीं बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बताया गया कि मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में शुक्रवार को एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी. मानव कंकाल की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंच गए. इसी बीच चौखड़ा गांव के रहने वाले बहादुर ने कपड़ों आदि से कंकाल की शिनाख्त अपनी पत्नी सुदामी देवी के रूप में की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा. सुदामी देवी 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी. इस बारे में परिजनों ने राजगढ़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी.
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि थाना राजगढ़ क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में एक मानव कंकाल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. प्राथमिक जांच में शव महिला का होना पाया गया. इसके बाद शव की शिनाख्त करने का प्रयास किए गए. इस दौरान शव के कपड़ों से क्षेत्रीय निवासी बहादुर ने उसकी शिनाख्त अपनी पत्नी सुदामी देवी के रूप में की. बहादुर ने बताया कि सुदामी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह 26 मार्च से लापता थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *