42 डिग्री तापमान, लू के थपेड़े और तपेगी उत्तरी भारत की धरती

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो, बताया गया कि आने वाले अगले पांच से छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
⛓‍💥विभाग के मुताबिक, इससे मध्य भारत के कई राज्य प्रभावित होंगे. प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है. IMD के मुताबिक, इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है.
⛓‍💥दिल्ली मे सात अप्रैल तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि अगर जरूरी काम ना हो तो दिन में 10 बजे के बाद और 5 बजे से पहले घर से ना निकले. लोगों को बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के दौरान खुद को बचाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *