ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिडे़गी. लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल सकते हैं. मगर क्या ये धोनी का IPL में भी आखिरी मैच होगा? अचानक धोनी के इस मुकाबले में कप्तानी करने की संभावनाओं के बाद से उनके संन्यास के कयास लगाए जाने लगे हैं. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू दर्शकों के सामने ही आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतर सकते हैं. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी पिछले सीजन घुटने की चोट के साथ खेलते हुए दिखे थे. वह आइस पैड से लगाकर मैदान में अभ्यास करते थे. यही कारण था कि वह 17वें सीजन से सबसे निचले क्रम में बैटिंग के लिए आते थे क्योंकि उन्हें रन दौड़ने में दिक्कत होती थी. इस सीजन में भी धोनी निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने शरीर की हेल्थ का ध्यान में रखते संन्यास ले सकते हैं।