ए सी एस सिद्धार्थ की जांच में हेडमास्टर पर गिरी गाज, स्कूल से नदारद रहने पर निलंबित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ इन दिनों सभी जिलों के स्कूलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने कई जिलों के डीईओ से फोन पर बात की और स्कूल संचालन की जानकारी ली. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने क्लासरूम का निरीक्षण भी किया और जरूरी निर्देश दिए.इसी क्रम में पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, खालसा धवही टोला के हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा को स्कूल समय में बाहर पाया गया. जब एसीएस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह “दो मिनट में आ रहे हैं”. पूछने पर उन्होंने कहा कि वे दुकान गए थे, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं कर सके.एसीएस सिद्धार्थ ने उन्हें वीडियो कॉल करने को कहा, लेकिन हेडमास्टर ने कॉल रिसीव नहीं किया. लगभग तीन मिनट तक बातचीत चली लेकिन न तो वीडियो कॉल उठाया गया, न ही कोई ठोस जवाब दिया गया. इससे एसीएस नाराज हुए और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.एसीएस के निर्देश पर डीपीओ स्थापना साहेब आलम को विद्यालय भेजा गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं पाई गईं. उस दिन स्कूल में मध्याह्न भोजन भी नहीं बना था. हेडमास्टर की गैरमौजूदगी और शिथिलता को लेकर उनसे जवाब मांगा गया, लेकिन उत्तर असंतोषजनक रहा.

डीपीओ साहेब आलम ने बताया कि ”एसीएस के फोन के समय हेडमास्टर स्कूल परिसर में मौजूद नहीं थे. इस मामले में डीईओ को सूचना दी गई. डीईओ के निर्देश पर निरीक्षण किया गया और लापरवाही की पुष्टि होने पर हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *