ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मध्य एवं महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डा० राजेश्वर सिंह ने सरोजिनी नगर विधानसभा में आयोजित “सक्रिय सदस्य” सम्मेलनों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों में किए अभूतपूर्व कार्यों की विकास यात्रा से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर और देश में हुए विकास के साथ राजनीति में आए परिवर्तनों की गाथा को कार्यकर्ताओं से साझा किया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बक्श सिंह डिग्री कॉलेज, कनौसी में कहा कि भारत माता की छवि कांग्रेस पार्टी की व्यक्तिगत तुष्टिकरण राजनीति और घोटालों के कारण के कारण देश और दुनिया के पैमाने पर खराब हो गई थी गरीब आदमी गरीब हो रहा था और सिर्फ अमीर आदमी ही अमीर हो रहा था प्रधानमंत्री जी के समक्ष चुनौती थी कि पंडित दीनदयाल जी की एकात्म मानववाद की विचारधारा के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आर्थिक व्यवस्था को ऊंचा उठाना था और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत को मान सम्मान दिलाना था।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याण की योजनाएं आरंभ की गई जिसमें चार करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क मकान देकर के इतिहास रचने का काम किया। और बचे हुए जरूरतमंदों को भी निशुल्क मकान उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
जल से नल, आयुष्मान भारत कार्ड से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज, पीएम सुनिधि योजना, किसान सम्मान योजना, मुद्रा योजना, घर-घर बिजली जैसी अनेकों अनेक योजनाओं के साथ एक करोड़ ड्रोन दीदी बनाकर बहनों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य किया है। राम मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सजाने का कार्य भी किया है।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमने अभूतपूर्व विकास और सुशासन की व्यवस्था स्थापित करते हुए जन-जन का विश्वास जीता है। देश के सबसे रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी ने भी लखनऊ को देश के विकसित शहरों में शुमार किया है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंडल अध्यक्ष, राजन वर्मा, मानस बहरी, रूपा देवी, महेंद्र राजपूत और बूथ अध्यक्ष बृजेश पाल, विनोद गौतम सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाया और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जनसंघ कॉल और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक पार्टी के जन कल्याणकारी नीतियों से शून्य से शिखर तक बदले हुए परिदृश्य को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
राज्यसभा सांसद डॉ० दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री संजय राय ने आशा विहार ऐशबाग में,
महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक श्री राजेश्वर सिंह ने सरोजिनी नगर विधायक निवास K 950 पर आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को साझा किया।
कैंट विधानसभा कार्यक्रम में मानसिंह, राकेश श्रीवास्तव,पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह गुड्डू, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, सुशील तिवारी पम्मी, हर शरण लाल गुप्ता, लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल, हेमंत दयाल,विनायक पांडे, संकेत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कैंट विधानसभा के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे