अटल चिकित्सा एवं लोहिया संस्थान विश्वविद्यालय में यूनेस्को-बायोएथिक्स केंद्र की स्थापना

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त प्रयास से संकाय विकास एवं प्रशिक्षण के लिए यूनेस्को-बायोएथिक्स केंद्र की स्थापना की गई। इस केंद्र का उद्घाटन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित यूनेस्को शिक्षा विभाग के प्रमुख एवं वैश्विक नेटवर्क के सह-अध्यक्ष प्रो. रसेल डिसूजा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अटल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा, लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह, एएमईआई अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश मिश्रा, डीएमआईएमएस के प्रो. चांसलर, केएमसी मणिपाल की प्रो. मैरी मैथ्यू, केंद्र के नोडल अधिकारी प्रो. नवबीर पसरिचा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात बायोएथिक्स स्टीयरिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. सी.एम. सिंह व अन्य सदस्यों को प्रो. डिसूजा द्वारा रिट सौंपी गई।

उद्घाटन उपरांत आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम में बायोएथिक्स शिक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नैतिक सीमाओं पर गहन चर्चा हुई। चिकित्सा शिक्षा में बायोएथिक्स को पढ़ाने, प्रशिक्षित करने तथा नैतिक निर्णय कौशल को विकसित करने पर बल दिया गया। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के जिम्मेदार प्रयोग, नैतिक ढाँचे और चुनौतियों पर विचार विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के साथ विचारपूर्ण चर्चा, प्रश्नोत्तर एवं निष्कर्षात्मक सत्र के साथ किया गया। यह केंद्र चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक शिक्षा को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *