बनारस की पूजा पटेल बनी प्रथम वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग की उपविजेता

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

थाईलैंड में सात से बारह अप्रैल तक चलने वाली से पहली थाईलैंड किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के 50 किलो वर्ग के फाइनल में उज़्बेकिस्तान की किक बॉक्सर दिलडोरा से हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में भारत का नेतृत्व करते हुए पूजा पटेल ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया.पूजा पटेल बनारस के आशा बॉक्सिंग अकैडमी की खिलाड़ी रही है.पूजा के कोच गोपाल बहादुर शाही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “पूजा की कड़ी मेहनत रंग लाई है.आज पूजा ने देश के साथ बनारस का भी नाम रोशन कर दिया है.यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का विषय है”.रजत पदक प्राप्त करने की सूचना मिलने के बाद वाराणसी के खेल जगत में हर्ष व्याप्त है.बनारस का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाली पूजा का भव्य स्वागत होगा.उपरोक्त जानकारी आशा बॉक्सिंग अकादमी के उपाध्यक्ष हिमांशु राज ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *