रायबरेली वार्ड 22 में लगा गंदगी का अंबार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

जिला क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह

रायबरेली कहने के लिए भले ही रायबरेली जिला वीवीआईपी जिला कहा जाता हो लेकिन रायबरेली के वार्ड नंबर 22 के हालात बद से बत्तर है क्योंकि यहां पर आपको सबसे ज्यादा गंदगी का अंबार देखने को मिलेगा क्योंकि यहां पर कर्मचारी आते तो है लेकिन कभी कभी और यहां सिर्फ कभी कभी झाड़ू लगती है तो महीने बाद नालियों की सफाई होती है क्योंकि सभासद साहब के पास समय नहीं है क्षेत्र का भ्रमण करने का जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है तो दूसरी तरफ एक फोन पर काम करने का दावा करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर इस क्षेत्र में आना नहीं चाहते जिसके कारण क्षेत्रीय जनता गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है

वी ओ
आपको बता दे कि पूरा मामला वार्ड नंबर 22 गढ़ैया छोटी तकिया का है जहां क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर लोगों ने वार्ड के सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक से शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है और यही कारण है कि क्षेत्र की जनता गंदगी के बीच जीवन जीने को मजबूर है अगर लोगों की माने तो उनका साफ तौर पर कहना है कि गंदगी की वजह से मच्छरों की भरमार है तो दूसरी तरफ न सभासद सुन रहे है न चेयरमैन सुन रहे है आखिर जाए तो कहा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *