*प्रदेश जनहित खबर पोर्टल लखनऊ रिपोर्टिंग शांति की*
महराजगंज में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित इंडियन ऑयल पंप के पास खीरे का ठेला लगाए एक युवक को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
हादसे में पूरे बाबूजी के रहने वाले 34 वर्षीय रूपेश (प्रेम के पुत्र) और मोटरसाइकिल चालक 20 वर्षीय पिंकू (शत्रोहन के पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला दूर जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।