लखनऊ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित वार्ड चलो अभियान के तहत हैदरगंज वॉर्ड में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अंतर्गत चलाए जा रहे वार्ड चलो अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड बूथ संख्या 107 सी.एम. पैराडाइस, मायापुरम में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ समिति सदस्य के साथ बैठककर, आपातकाल सेनानी एवं कारसेवकों का सम्मान किया उसके उपरांत बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों संग भाजपा ध्वज यात्रा निकलकर केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचने का का काम किया गया।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा, संगठनात्मक एकता तथा आम जनमानस के बीच संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है, और ऐसे अभियानों के माध्यम से ही संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की सेवा, समर्पण और विकासशील छवि को और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्य किया गया जिसमें बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के 10 लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव सुने गए। स्थानीय हनुमान मंदिर की सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया ।भाजपा के वरिष्ठजनों, आपातकाल सेनानियों एवं कारसेवकों का भावपूर्ण सम्मान किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और गौरव की भावना उत्पन्न हुई। भाजपा ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया, जिसे मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शोभायात्रा में कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। वहीं सायंकालीन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों एवं मोहल्ले के निवासियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

उपरोक्त कार्यक्रम में नगर कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, सहसंयोजक संकेत मिश्रा, सहसंयोजक इशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, वेद व्रत वाजपेई, राम शंकर राजपूत, ज्योति सिंह, महानगर पदाधिकारी, कार्यकतागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *