जागरण में झांकियां देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कृष्ण प्रेमी झांकी ग्रुप ने दी झांकियों की अद्भुत प्रस्तुति

शिवगढ़,रायबरेली नगर पंचायत में शिवगढ़ कस्बा स्थित राम जानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा परिसर में चल रही 9 दिवसीय दिव्य श्रीराम कथा के समापन पर जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कृष्णा प्रेमी झांकी ग्रुप भवानीगढ़ के मशहूर कलाकार कृष्णा प्रेमी, सोनू छलिया, संतोष निर्मोही, किशन, सनी सांवरिया, जितेंद्र ने विध्न विनाशक गणेश जी, राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण – सुदामा, शंकर-पार्वती, राधा- कृष्ण, बजरंगबली, वृंदावन बरसाने की फूलों की होली, श्री कृष्ण रासलीला, मां का दिल आदि झांकियों की अद्भुत एवं आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। भगवान की मनमोहक झांकियां देख दर्शक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमने गाने एवं भगवान के जयकारे लगाने लगे। भगवान के जयकारों से समूचा शिवगढ़ कस्बा गुंजायमान हो उठा। बताते चलें कि राम जानकी मन्दिर में पिछले 9 दिनों से दिव्य श्री राम कथा चल रही थी। जिसमें अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित सत्यम जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रोताओं को श्री राम कथा का रसपान कर रहे थे। श्री राम कथा एवं जागरण का आयोजन नगर पंचायत वासियों के समन्वित सहयोग से किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अंजनी दीक्षित, युवा समाजसेवी राज दीक्षित, सर्रा बाबा कुटी के महन्त गुरु प्रसाद यज्ञसैनी, राकेश त्रिवेदी, शालू गुप्ता, सानू हलवाई, कोमल गुप्ता,शिवदेवी, राधे, भोला, कपिल गुप्ता, उत्कर्ष अवस्थी साहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *