अम्बेडकर जयन्ती शोभायात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाली अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार की शाम 6:30 बजे नगर पंचायत के दामोदर खेड़ा स्थित बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय शिवगढ़ में युवा समाजसेवी आलोक बौद्ध के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आलोक बौद्ध ने बताया आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयन्ती पर दामोदर खेड़ा स्थित बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय परिसर से हम भारत के लोग द्वारा हर साल की तरह भव्य अम्बेडकर जयन्ती शोभायात्रा निकली जाएगी। यह शोभायात्रा भवानीगढ़ चौराहा, गूढ़ा ,तिलेण्ड़ा , बछरावां होते हुए अम्बेडकर पार्क कन्नावा में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बौद्ध अनुयायी गांव-गांव जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इस मौके पर अमरीश बौद्ध, अनूप कुमार, दीपक बौद्ध, मोनू रावत, अनिल गौतम, राजू गौतम, अंकित कुमार, कर्मराज अम्बेडकर, राजेश कुमार, संतोष कुमार, अनुज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *