ट्रम्प ने स्मार्टफोन-कंप्यूटर को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट दी: सेमीकंडक्टर, सोलर सेल और मेमोरी कार्ड को भी छूट

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ से छूट दी है। यह घोषणा ऐसे वक्त पर की गई है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने विदेशी वस्तुओं पर एक सदी में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया था। अमेरिका कस्टम एंड बॉर्डर पेट्रोल (CBP) ने नोटिस जारी कहा कि छूट में चीन से अमेरिका आने स्मार्टफोन और उसके इक्विपमेंट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। जिन पर वर्तमान में 145% का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया था। CBP का यह नोटिस अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इन कंपनियों ने हाल ही में चिंता जाहिर की थी कि टैरिफ के फैसले से अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कई प्रोडक्ट्स चीन में बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *