नेपाल में हनुमान जयंती पर हिंसा के बाद कर्फ्यू, बॉर्डर पर फंसे हैं बिहार के लोग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

  नेपाल के वीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई. इसी बीच दूसरे समुदाय द्वारा किए गए पथराव के बाद हालात बिगड़ गए हैं. उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया. जिसमें कई श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. बिहार के कई लोग रक्सौल और वीरगंज की सीमा पर फंसे हुए हैं.तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने शहर में कल शाम से लेकर आज मध्यरात्री तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है. पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान अलर्ट हैं. सीमा पर गश्त भी बढ़ा दी गई है.नेपाल पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 4:50 बजे यह झड़प शुरू हुई. हालात बिगड़ने पर शाम 5:40 बजे पुलिस ने पांच सेल आंसू गैस के गोले छोड़े. उपद्रवियों ने एक मोटरसाइकिल और एक फ्रिज को आग के हवाले कर दिया. आगजनी और तोड़फोड़ में 8 से ज्यादा मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गयी.जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम वीरगंज महानगरपालिका वार्ड 2 से विश्व हिंदू परिषद नेपाल की वीरगंज नगर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जैसे ही शोभायात्रा श्रीराम हॉल के पास एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची तो नारेबाजी को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया. विवाद झड़प में तब्दील हो गया और पत्थरबाजी का सिलसिला शुरू हो गया. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.नेपाल के परसा जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने शनिवार शाम 6:30 बजे से रविवार के दोपहर 12:00 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था. रविवार को हालात की समीक्षा करने के बाद कर्फ्यू रात बारह बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. कर्फ्यू वीरगंज महानगर वार्ड नंबर 15 के भेड़ियाही चौक और वार्ड नंबर 25 स्थित सिरसिया पुल तक प्रभावी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *