बिहार में भारी वज्रपात, खलिहान में आग लगने से मां-बाप और बेटी की जिंदा जलकर मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता
जहानाबाद में वज्रपात ने तीन लोगों की जान ले ली. पति-पत्नी और बेटी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के बंसी प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर गांव की बतायी जा रही है.

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को अचानक बारिश हुई. अवधेश यादव(55), राधिका देवी(50) और रिंकू (18) अपने खेत में चना काट रही थी. बारिश से बचने के लिए बगल के खलिहान में रखे गए पुआल के ढेर जाकर छिप गए.

इसी दौरान अचानक पुआल पर ही वज्रपात हो गया. वज्रपात के कारण पुआल की ढेर में आग लग गयी. आग लगने के कारण तीनों जिंदा जल गए. जैसे लोगों की नजर पड़ी लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत के बाद गांव में मातम छा गया. परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि इस घटना में अब तक अधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *