अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में आया तेज भूकंप… पहाड़ से पत्थर लुढ़क कर सड़कों पर गिरे, घरों में सामान बिखरे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण

दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार की सुबह (भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात) 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सैन डिएगो में पहाड़ से पत्थर लुढ़ककर सड़कों पर आ गिरे. घरों की अलमारियों में रखे सामान गिरने लगे. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे आया और इसका केंद्र सैन डिएगो काउंटी में था, जो जूलियन से केवल कुछ मील (4 किलोमीटर) दूर है. जूलियन लगभग 1,500 लोगों की आबादी वाला एक पहाड़ी शहर है, जो अपनी सेब पाई की दुकानों के लिए जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *