उत्तर प्रदेश साथी से दुष्कर्म में सिपाही को मिली उम्रकैद की सजा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

विवाह से इन्कार पर महिला सिपाही ने कर ली थी आत्महत्या

महिला सिपाही को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एंव जनजाति रामबिलास सिंह ने वाराणसी जनपद में तैनात एक सिपाही को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिपाही को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। महिला सिपाही ने शादी न होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली थी।
मामला वर्ष 2019 में जैतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। प्रतापगढ़ निवासी वादी ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी पुत्री जैतपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात थी।
उसी दौरान वहां नियुक्त सिपाही राजू यादव निवासी मधुबन मऊ से उसकी पुत्री का प्रेम संबंध हो गया। राजू ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो सिपाही का स्थानान्तरण गैर जनपद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *