यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
उप संपादक संजय मिश्रा
प्रयागराज रविवार को उड़ीसा की तरह प्रयागराज में भी इस बार तीन रथ निकले गए बड़े रथ पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बड़े भाई बल भद्र भव्य स्वरूप के साथ जनमानस को आशीर्वाद देने निकले बाहर से आए हुए कारीगर ने रथ को तैयार किया है भगवान का श्रृंगार मुकुट जयपुर के कारीगरों ने तैयार किया है।
महोत्सव समिति की रथ यात्रा हीवेट रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर शिव दुर्गा व हनुमान मंदिर महापालिका स्कूल मोहतसिमगंज से पूरी भव्यता के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ के पोशाक में 16 प्रकार के रत्न लगे हुए है जिस रथ पर भगवान जगन्नाथ सवार थे वह रथ 16 फीट लंबा 12 फीट चौड़ा है गुंबद पर नीला चक्र सुशोभित है राम दरबार की भव्य झांकी महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा डांडिया का प्रदर्शन वाराणसी के डमरु ग्रुप के कलाकार के द्वारामहाकाल की झांकी गुरमीत सिंह के द्वारा भजन की प्रस्तुति भक्तों के आकर्षण के केंद्र थे भक्तगण सौ फीट लंबी नाग वासुकी रस्सी से भगवान का रथ खींच रहे थे