मध्य प्रदेश गाय पालने पर सरकार देगी बोनस सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कपिला गोशाला के संवर्धन कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गाय, हम सबकी माता है। एक गोमाता, दसपुत्रों पर भारी है। अगर गाय माता नहीं होती तो गोपाल न होते। सभी अपने घरों में गाय पालें, सरकार दूध खरीदेगी, बोनस देगी
विदेशी गाय की फोटो लगाने पर बोले- देसी का लागाओसीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विदेशी गाय के फोटो लगाने पर कलेक्टर से कहा कि आगे से देसी गाय का ही फोटो लगाएं। जर्सी, होस्टन-फोस्टन अपने किस काम की अपनी देसी गोमाता की बात ही अलग है मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोपाल भगवान कृष्ण के साथ गाय माता का जुड़ना मूक प्राणी और प्रकृति से प्रेम का परिचायक है
सरकार को गायों🐄की चिंता__हमारी सरकार गाय को असहाय नहीं मरने देगी। सरकार ने गायों की चिंता पाली है। संतों के मार्गदर्शन में गायों की बेहतर देखभाल की जाएगी। पहले गायों के लिए खिड़क बनाई जाती थी। खिड़क यानी जेल, जहां सड़क से पकड़कर गायों को बंद कर दिया जाता था। सरकारी व्यवस्था में मन का भाव निष्ठुरता में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि प्रवृत्ति दंड देने की होती है। मूक प्राणी को क्या पता कौन-सी सड़क, कौन-सी गली गोशाला में अब सारे काम मशीनों से__कपिला गोशाला में पशु आहार देने से साफ-सफाई तक का काम अब मशीनों से होगा। यहां में अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलते देख रहा। कार्यक्रम को गायों के संवरक्षण-संवर्धन के लिए प्रदेश में उम्दा काम कर रहे संत अच्युतानंद महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गायों को चारा खिलाया। एक बछड़े को गोद में लेकर दुलार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *