यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
पाकिस्तान के बाजौर स्थित पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है. इस हमले को बेहद सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है.
आतंकियों ने सबसे पहले सेना की सुविधा वाले हिस्से में एक जोरदार धमाका किया. इस धमाके से मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हथियारों से लैस आतंकवादी कैंप के अंदर घुस गए. इसके बाद वहां काफी देर तक मुठभेड़ भी चली.
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये हमला उनकी ‘स्पेशल इस्तशहादी फोर्सेज’ ने किया है