यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी लखनऊ
सीतामढ़ी से चौंकाने वाली खबर सामने आई. जहां बारात में ले जाने वाली गाड़ी की तरह सजी एक कार बॉर्डर पर आई. फूल मालाओं से सजी कार में दूल्हे नहीं बल्कि दो सगे भाई बैठे हुए थे. एस टी एफ की टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की. तलाशी में डिक्की के अंदर कई बोरियां रखी हुई थीं. पुलिस ने उन्हें खुलवाया तो हैरान रह गई. उनके अंदर से तकरीबन 3 करोड़ की कीमत का गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने तस्करी को आरोप में 2 सगे भाइयों को अरेस्ट किया.
नेपाल से बिहार लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को बिहार STF और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा. सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में 142.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ से ज्यादा कीमत है. पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से नेपाल से गांजे की तस्करी कर बिहार में सप्लाई कर रहे थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को रोका, जिसे शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाली दूल्हे की गाड़ी की तरह फूल-मालाओं से सजाया गया था, ताकि किसी को शक न हो.