यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
गवान दास, जितेंद्र धनवानी राहुल कनौजिया, मोहम्मद ग्यास प्रभारी कमेटी के सदस्य चुने गए
लखनऊ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में राजधानी के प्लास्टिक उत्पाद से जुड़े हुए होलसेल ,रीटेल एवं निर्माण इकाइयों से जुड़े हुए व्यापारियों की एक बैठक हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश संजय गुप्ता के समक्ष प्लास्टिक क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर निगम एवं विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया अतिशीघ्र उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल महापौर नगर आयुक्त एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराएगा तथा आवश्यकता पड़ी तो हर स्तर पर संघर्ष करेगा बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श प्लास्टिक व्यापार मंडल की प्रभारी कमेटी का गठन किया गया। प्रभारी कमेटी में भगवान दास, जितेंद्र धनवानी ,राहुल कनौजिया, मोहम्मद ग्यास को प्रभारी कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजधानी के प्लास्टिक क्षेत्र के व्यवसायी मौजूद रहे।